Narsingh Verma Elected Vice President in Biannual Elections of Government Vehicle Drivers Union वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने प्रेमनाथ, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsNarsingh Verma Elected Vice President in Biannual Elections of Government Vehicle Drivers Union

वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने प्रेमनाथ

Gonda News - गोण्डा में राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें नरसिंह वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रेमनाथ मिश्रा जिलाध्यक्ष, जगतपाल सिंह जिला महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 18 April 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने प्रेमनाथ

-द्विवार्षिक चुनाव में नरसिंह वर्मा को सौंपा उपाध्यक्ष का जिम्मा गोण्डा, संवाददाता। राजकीय वाहन चालक महासंघ का शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय सचिव माता प्रसाद मिश्रा,जेपी शुक्ला और एसपी सिंह संरक्षक की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत चालक शामिल हुए। उपस्थित सदस्यों ने सभी पदों पर चुनाव संपन्न कराया गया।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि सर्वसम्मित से प्रेमनाथ मिश्रा जिलाध्यक्ष, नरसिंह वर्मा उपाध्यक्ष, जगतपाल सिंह जिला महामंत्री, लीलाधर उपाध्याय उपमंत्री, मोहम्मद अनीस संगठन मंत्री,सत्यदेव तिवारी संयुक्त मंत्री, अमितोष त्रिपाठी प्रचार मंत्री, संजय शुक्ला कोषाध्यक्ष,अनिल कुमार मिश्रा ऑडिटर के पद पर निर्विरोध चुने गए। सभी पदाधिकारियों को चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्रीय मंत्री ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सदस्यों के हित में आवाज बुलंद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के हितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।