सनातन की जड़ता पर विवेकानंद ने किया प्रहार : अवधेश प्रधान
Gorakhpur News - गोरखपुर में आयाम संस्था द्वारा 'सनातन का विवेक और विवेकानंद' विषय पर विमर्श हुआ। प्रो. अवधेश प्रधान ने विवेकानंद की मानव सेवा की बात की। डॉ. माधव कृष्ण ने उन्हें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जनक बताया।...

गोरखपुर, निज संवाददाता। ‘आयाम संस्था की ओर से ‘सनातन का विवेक और विवेकानंद विषय पर विमर्श का आयोजन प्रेस क्लब सभागार में हुआ। प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा कि विवेकानंद ने धार्मिक कुसंस्कारों पर प्रहार कर मनुष्य सेवा को ही सनातन का सच्चा विवेक बताया। डॉ. माधव कृष्ण ने उन्हें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जनक कहा। संयोजक देवेन्द्र आर्य ने सनातन से दूरी को प्रगतिशील विचारधारा की कमजोरी बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. चित्तरंजन मिश्र ने कहा कि सनातन परंपरा के संरक्षण में विवेक जरूरी है। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।