Gorakhpur Municipal Corporation to Redesign Major Traffic Intersections for Aesthetic Improvement प्रमुख चौराहों को सुन्दर बनाएगा नगर-निगम, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Municipal Corporation to Redesign Major Traffic Intersections for Aesthetic Improvement

प्रमुख चौराहों को सुन्दर बनाएगा नगर-निगम

Gorakhpur News - गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता या यसा यसा यस ाय साय सा यसा यस ाय साय साय सा यसा यस ायस ाय साय सा यसा यास य ास

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 23 May 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
प्रमुख चौराहों को सुन्दर बनाएगा नगर-निगम

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महानगर के प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने वाली हैं। जाम से जूझ रहे चौराहों की डिजाइन को नगर-निगम बदलेगा। साथ ही चौराहों का सौन्दर्यीकरण भी करेगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर सड़क चौड़ीकरण की वजह से कई गोलंबर किनारे हो गया है। नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण करेगा। चौराहों के डिजाइन से सबसे ज्यादा समस्या नौसड़, मोहद्दीपुर और पैडलेगंज में होती है। मोहद्दीपुर में दो गोलंबर हैं। वहीं, पैडलेगंज में गोलंबर के पास चौराहा ही नहीं है। यातायात पुलिस के सर्वे में भी यह समस्या सामने आई थी। इसी को देखते हुए नगर निगम पांच चौराहों के स्वरूप को बदलेगा।

चार का चयन कर लिया गया है जिसमें नौसढ़, मोहद्दीपुर, पैड़लेगंज और स्पोर्ट्स कॉलेज शामिल है। एक चौराहे के सुंदरीकरण में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। हर चौराहे पर किसी महापुरुष की मूर्ति, फाउंटेन, सजावटी लाइट लगाई जाएगी। गोलंबर को आकर्षक बनाया जाएगा। उसमें लाइटें भी लगाई जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि चौराहों के सुंदरीकरण को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।