Government Allocates 149 Crores for Flood Prevention in Gorakhpur कार्यशाला में दी जा रही बाढ़ से बचाव की जानकारी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGovernment Allocates 149 Crores for Flood Prevention in Gorakhpur

कार्यशाला में दी जा रही बाढ़ से बचाव की जानकारी

Gorakhpur News - गोरखपुर में बाढ़ से बचाव के लिए शासन ने 39 कार्यों के लिए 149 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। सिंचाई विभाग अधिकारियों को कार्य योजना की जानकारी दे रहा है। बांधों की सुरक्षा और नदियों के कटान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 12 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
कार्यशाला में दी जा रही बाढ़ से बचाव की जानकारी

गोरखपुर। जिले में बाढ़ से बचाव के लिए शासन ने 39 कामों के लिए 149 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह ने बताया कि इसे लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को बाढ़ से बचाव की कार्य योजना की जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी जा रही है। बताया कि बांधों की सुरक्षा, नदियों के कटान की रोकथाम के लिए चल रहे कामों की निगरानी कैसे की जाए यह सब बताया जा रहा है। जिले में राप्ती, रोहिन और सरयू सहित अन्य नदियां हर साल तबाही मचाती है। पानी के दबाव से हर वर्ष बंधों पर खतरा रहता है। मानसून के पूर्व सिंचाई विभाग ने विभिन्न बांधों की सुरक्षा के लिए बोल्डर पिचिंग और स्पर निर्माण, जाली बनाने, कामों को शुरू कराया है। साथ ही विभागीय कार्यशाला का आयोजन कर अभियंताओं को परियोजनाओं की निगरानी करने और बाढ़ बचाव के उपाय भी बता रहा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।