मनीष जायसवाल अध्यक्ष, सुधीर बने महामंत्री
Gorakhpur News - गोरखपुर में जायसवाल विकास समिति के अंतर्गत जायसवाल युवा वर्ग का त्रिवर्षीय पुनर्गठन किया गया। पंकज जायसवाल को मुख्य संरक्षक, मनीष जायसवाल को अध्यक्ष और सुधीर जायसवाल को महामंत्री चुना गया। केंद्रीय...

गोरखपुर, निज संवाददाता। जायसवाल विकास समिति के तत्वावधान में जायसवाल युवा वर्ग का त्रिवर्षीय पुनर्गठन रविवार को जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से युवा जायसवाल विकास समिति का मुख्य संरक्षक पंकज जायसवाल, अध्यक्ष मनीष जायसवाल तथा महामंत्री सुधीर जायसवाल को चुना गया। केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने समिति के आठ उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया। संयोजन प्रसार मंत्री सुरेश चन्द्र जायसवाल ने व संचालन मनीष जायसवाल ने किया। केन्द्रीय महामंत्री अजय जायसवाल ने समिति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर पंकज जायसवाल, अवधेश गुप्ता, नरेन्द्र जायसवाल, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सचिन जायसवाल, विवेक जायसवाल, दुर्गेश, दिनेश, अनिल, विशाल, कार्तिकेय, विक्की, सुबोध, प्रिंस, आकाश, अमित, आशीष, विनय, संतोष, राकेश, प्रांजल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।