Philanthropy and Faith Uttar Pradesh Official Emphasizes the Importance of Selfless Giving at Ramamau Temple धर्म से विमुख मानव हो जाता है पथ भ्रष्ट : वेंकटेश्वर लू, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPhilanthropy and Faith Uttar Pradesh Official Emphasizes the Importance of Selfless Giving at Ramamau Temple

धर्म से विमुख मानव हो जाता है पथ भ्रष्ट : वेंकटेश्वर लू

Gorakhpur News - गोलाबाजार में प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने रामामऊ मंदिर में दान और धर्म के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना स्वार्थ के दान करना सबसे बड़ा पुण्य है। मंदिर में प्राचीन स्थापत्य कला और आयुर्वेद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 5 May 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
धर्म से विमुख मानव हो जाता है पथ भ्रष्ट  : वेंकटेश्वर लू

गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। बिना किसी स्वार्थ या फल की इच्छा के योग्य व्यक्ति, समय और स्थान पर दान देने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है। हम अपने कामनाओं पर विजय प्राप्त कर के ही जीवन को सफल बना सकते हैं। ये बातें उपनगर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ रामामऊ मंदिर पंहुचे प्रमुख सचिव समाज व सैनिक कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार एल वेंकटेश्वर लू ने कहीं। वे गोरखपुर में एक कार्यक्रम से लखनऊ लौटते वक्त विशेष आमंत्रण पर सिद्ध पीठ रामामऊ पंहुचे थे। उन्होंने मंदिर में जाकर दर्शन करने के साथ मंदिर प्राचीन स्थापत्य निर्माण कला को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कामना से व्यक्ति विचलित होता है जब कि धर्म को धारण करने से आनंद को प्राप्त करता है।

धर्म से विमुख मानव पथभ्रष्ट हो जाता है। इसलिए हमें धर्म का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। भारत की वैदिक व चिकित्सा पद्घति का कोई जवाब नहीं है। प्रमुख सचिव एवं अजय नागेंद्र सिंह ने मंदिर में संचालित आयुर्वेद केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अश्विनी राय, महंथ सीता शरण दास, केशरी नंदन तिवारी, द्वारिका सिंह, बृजराज, राजा राम, राम किशोर, कैलाश पिन्टू नायर, भीम, शक्ति सिंह, विक्रम सिंह, विकास, सत्य प्रकाश, रमाकांत, मनीष, संगम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।