Seminars on Dr B R Ambedkar s Life and Vision Held in Gorakhpur बाबा साहब की जयंती पर आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSeminars on Dr B R Ambedkar s Life and Vision Held in Gorakhpur

बाबा साहब की जयंती पर आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी

Gorakhpur News - गोरखपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। आकाशवाणी केंद्र में सुबह संगोष्ठी में विभिन्न व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। बाद में, दूरदर्शन केंद्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 15 April 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब की जयंती पर आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी

गोरखपुर, निज संवाददाता आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर मंगलवार को अलग-अलग संगोष्ठी आयोजित की गई। सुबह आकाशवाणी केंद्र हुई आयोजित संगोष्ठी में डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में शैलेश शरण शुक्ला, विनोद कुमार मिश्रा, नूर मोहम्मद सहित अन्य लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

वहीं दोपहर को दूरदर्शन केंद्र में ‘डॉ. अंबेडकर के सपनों का भारत पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का संचालन योगेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान शैलेश शरण शुक्ला, एके मिश्रा, मनीष तिवारी, अंकित मिश्रा, एके सिंह, विनोद कुमार दुबे, जनार्दन यादव आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।