Teenager Abducted in Campierganj Cash and Jewelry Stolen घर से डेढ़ लाख रुपये व जेवर लेकर फरार हुई किशोरी, पांच पर केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTeenager Abducted in Campierganj Cash and Jewelry Stolen

घर से डेढ़ लाख रुपये व जेवर लेकर फरार हुई किशोरी, पांच पर केस

Gorakhpur News - कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक की किशोरी को बहला-फुसलाकर कर एक युवक सोमवार की रात में भगा ले

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 1 April 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
घर से डेढ़ लाख रुपये व जेवर लेकर फरार हुई किशोरी, पांच पर केस

कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक की किशोरी को बहला-फुसलाकर कर एक युवक सोमवार की रात में भगा ले गया। किशोरी घर में रखे डेढ़ लाख रुपये, जेवर साथ लेती गई। किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज खोजबीन शुरू कर दी है।

कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति दुबई में मजदूरी करते हैं। घर पर बेटी के साथ रहती हूं। सोमवार की रात करीब दस बजे मेरी 14 वर्षीया बेटी को गांव का युवक अरमान बहला-फुसला कर भगा ले गया। जाते समय मेरी बेटी ने मकान बनवाने के लिए घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगदी, सोने की कान का झाला, मंगलसूत्र व पौजेब लेकर चली गई। रात में दो बजे उठी तो गायब होने की जानकारी हुई। बहुत खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। गांव के लोगों को जानकारी दी तो साजिश का पता चला। मेरी बेटी को गायब करने की साजिश में अरमान के भाई शकील,उसके साथी मोनू, आमिर, सहबान शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।