Youth Assaulted by Local Brothers in Bhairwa Gulriha Area मनबढ़ों ने युवक को घेरकर पीटा,केस दर्ज, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsYouth Assaulted by Local Brothers in Bhairwa Gulriha Area

मनबढ़ों ने युवक को घेरकर पीटा,केस दर्ज

Gorakhpur News - गुलरिहा,हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र आयुष चौकी अन्तर्गत भैरवा में शुक्रवार की शाम एक युवक को गांव के मनबढ़ भाइयों ने बेवजह घेरकर पीट दिया। घायल क

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 3 May 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
मनबढ़ों ने युवक को घेरकर पीटा,केस दर्ज

गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र आयुष चौकी अन्तर्गत भैरवा में शुक्रवार की शाम एक युवक को गांव के मनबढ़ भाइयों ने घेरकर पीट दिया। घायल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के भैरवा निवासी सोमनाथ का आरोप है कि शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे घर की तरफ जा रहा था। पटेल चौराहे पर गांव के रहने वाले सगे भाई संदीप सिंह, सतवीर सिंह के साथ मौजूद रितेश व अंकुश शराब के नशे में गाली देने लगे। कारण पूछने पर मारपीट कर घायल कर दिए।

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।