half naked lover caught from trunk in woman s room she also followed him to police station spent night at bus stand महिला के कमरे में संदूक से पकड़ाया अर्धनग्‍न प्रेमी, पीछे-पीछे वो भी थाने पहुंची; बस अड्डे में गुजारी रात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़half naked lover caught from trunk in woman s room she also followed him to police station spent night at bus stand

महिला के कमरे में संदूक से पकड़ाया अर्धनग्‍न प्रेमी, पीछे-पीछे वो भी थाने पहुंची; बस अड्डे में गुजारी रात

  • पता चला है कि जिस महिला के कमरे में संदूक से अर्धनग्न अवस्था में प्रेमी पकड़ा गया वो भी पीछे-पीछे थाने पहुंची थी। प्रेमी के थाने से छूटने की आस में वह द‍िन भर वहीं बैठी रही। महिला का पति अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मायकेवालों ने भी महिला से पल्‍ला झाड़ लिया है।

Ajay Singh संवाददाता, आगरा (फतेहाबाद)Wed, 23 April 2025 10:53 AM
share Share
Follow Us on
महिला के कमरे में संदूक से पकड़ाया अर्धनग्‍न प्रेमी, पीछे-पीछे वो भी थाने पहुंची; बस अड्डे में गुजारी रात

आगरा के फतेहाबाद के एक गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने गए उसके कथित प्रेमी को परिजनों ने संदूक से अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा था। विवाहिता के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। अब पता चला है कि जिस महिला के कमरे में संदूक से अर्धनग्न अवस्था में प्रेमी पकड़ा गया वो भी पीछे-पीछे थाने पहुंची थी। प्रेमी के थाने से छूटने की आस में वह द‍िन भर वहीं बैठी रही। बताया जा रहा है कि पति अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मायकेवालों ने भी महिला से पल्‍ला झाड़ लिया है। महिला ने थाने के बराबर में बस स्टैंड में तख्त पर सोकर रात गुजारी।

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक युवक विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी जानकारी विवाहिता के ससुरालवालों को हो गई। उन्होंने विवाहिता के कमरे की तलाशी ली। प्रेमी संदूक में अर्धनग्न अवस्था में मिला। तब ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गयी। युवक को अपने साथ ले गयी।

ये भी पढ़ें:शादीशुदा महिला का प्रेमी अर्धनग्न हाल में संदूक में जा छिपा, ससुरालवालों ने पीटा

सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप लाल ने बताया विवाहिता के जेठ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर पर अजय निवासी चित्रहाट के विरुद्ध छेड़छाड़ और चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अपनी जांच में जुटी है। उधर, गांववालों का कहना है कि महिला के पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया है। मायकेवालों ने भी पल्‍ला झाड़ लिया है। गांववालों ने जब प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था और पुलिस उसे लेकर थाने गई थी तो महिला भी पीछे-पीछे थाने तक आ गई।

ये भी पढ़ें:देवरिया की रजिया भी मेरठ की मुस्‍कान जैसी; एक और पति के कत्‍ल की इनसाइड स्‍टोरी

थाने में महिला दिन भर बैठी रही। शायद उसे प्रेमी के छूट जाने की उम्‍मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने कथित प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला, थाने के पास बस स्‍टैंड में एक तख्‍त पर सोकर रात गुजारी।