महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दौड़ प्रतियोगिता हुई
Hapur News - दौड़ वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत हुई दौड़ प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बड़े जोश खरोश के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। गढ़ क्

अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत हुई दौड़ प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बड़े जोश खरोश के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। गढ़ क्षेत्र के गांव लोदीपुर के लाला बाबू बैजल मैमोरियल इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दौड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए भाजपा की जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने प्रिंसिपल पुष्कर चंद्र शर्मा के साथ मिलकर दौड़ और रंगोली के विशेष आयोजन का शुभारंभ किया। संचालन सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा अरुण हरित और प्रवक्ता संजय कुमार ने किया। सीनियर वर्ग की बालिका दौड़ में लकी रानी प्रथम, धती रानी द्वितीय और फराह तृतीय रही।
सीनियर बालक वर्ग में योगेश प्रथम, शिवम द्वितीय और तनिष्क तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में अशिंका प्रथम, वर्षा द्वितीय और शगुन तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में देवराज प्रथम, विपिन द्वितीय और लेखिश तृतीय रहा। रंगोली प्रतियोगिता में शिफा, शिवानी, अंतिम, हिमांशी, कनिका, आकांक्षा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने होनहार छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर हौंसला बढ़ाया। प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षक रमेश कुमार, रोहित कुमार, मोनिंद निगम, पवन गौतम, सतीश यादव, आशुतोश यादव, सविंद्र सिंह, मनीष सिंह, अरविंद कुमार, अर्जुन ठाकुर, गोपाल ठाकुर संदीप कुमार विशेष सहयोगी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।