Heavy Rain Brings Relief to Pilkhua Residents Amidst Summer Heat बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHeavy Rain Brings Relief to Pilkhua Residents Amidst Summer Heat

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा

Hapur News - नगर की सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जलभराव नगर की सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जलभरावनगर की सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जलभरा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 22 May 2025 03:39 AM
share Share
Follow Us on
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा

पिलखुवा। पिछले कुछ दिनों से नगर के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार की रात को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंड का एहसास हुआ। वहीं नगर की सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जलभराव हो गया। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। विद्युत खंभे टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी टूटे खंभों को ठीक करने में जुट गए है।

वहीं सड़क किनारे लगे यूनीपोल टूट कर सड़क पर गिर गए। नगरवासी समाजसेवी संजय बंसल अकेला, मुकेश अग्रवाल, रविंद्र शर्मा का कहना है कि नाले और नालियों को साफ करने वाली नगर पालिका धरातल पर आकर स्थिति का निरीक्षण करे। जिससे उसको नाले और नालियों की सफाई का अंदाजा हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का विकास सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है। घरों में गंदा पानी घुसने के कारण वहां रहने वाले परिवारों को बहुत की समस्या का सामना करना पड़ा है। अगर जल्द ही नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया, तो नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वर्जन-------- नाले और नालियों की सफाई कराई जाएगी। जिससे बारिश के दौरान जलभराव न हो सके। विभू बंसल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, पिलखुवा। ----- टूटे खंभों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मनीष कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, पिलखुवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।