दस घंटे ठप रही बिजली, लोगों को परेशानी
Hapur News - परतापुर रोड पर बिजली घर के फीटर में खराबी के कारण चार मोहल्लों की बिजली दस घंटे तक ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद बिजली को बहाल...

नगर के परतापुर रोड पर स्थित बिजली घर के फीटर में खराबी आने के कारण करीब चार मोहल्लों की बिजली दस घंटे ठप रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली को सुचारू कर दिया। मोहल्ला सद्दीकपुरा, प्रहलादनगर, कृष्ण गंज, अल्वी नगर के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे बिजली चली गई थी। जिसके बाद दोपहर तक बिजली नहीं आने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया था। उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक बढ़ने से स्कूल से घर लौटे बच्चों को समस्या सामना करना पड़ा। वहीं पीने के लिए पानी व रोजमर्रा के कामों को करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि परतापुर फीटर में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जिसको कर्मचारियों ने ठीक कर बहाल कर दिया। भविष्य में लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।