Educational Excursion Students Explore Historic Naimisharanya and Dhobiya Ashram स्कूली बच्चों को कराया शैक्षिक भ्रमण, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsEducational Excursion Students Explore Historic Naimisharanya and Dhobiya Ashram

स्कूली बच्चों को कराया शैक्षिक भ्रमण

Hardoi News - हरदोई के सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने ऐतिहासिक नैमिषारण्य तीर्थ और धोबिया आश्रम का भ्रमण किया। प्रिंसिपल मौसमी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के लिए आवश्यक हैं। बच्चों ने इन स्थलों की सांस्कृतिक,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 15 April 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
स्कूली बच्चों को कराया शैक्षिक भ्रमण

हरदोई। सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के दौरान उन्हें ऐतिहासिक नैमिषारण्य तीर्थ और जनपद के सुप्रसिद्ध धोबिया आश्रम का भ्रमण कराया गया। प्रिंसिपल मौसमी ने बताया कि बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ शैक्षिक भ्रमण की भी विशेष आवश्यकता होती है। ताकि उन्हें जिले और जिले के निकट स्थित ऐतिहासिक जानकारियां मिल सके। इस दौरान पिहानी के निकट स्थित सुप्रसिद्ध धोबिया आश्रम, विश्व में सुप्रसिद्ध नैमिष धाम का भ्रमण कराकर वहां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने बहुत ही तन्मयता के साथ जानकारी हासिल की। जमकर मनोरंजन किया और लुफ्त उठाया। इस दौरान बच्चों को इन दोनों सुप्रसिद्ध स्थलों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक व धार्मिक मान्यताओं के बारे में जानकारियां दी गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।