श्रीराम जन-जन के आदर्श हैं: पंछी देवी
Hardoi News - कछौना में आयोजित एक दिवसीय सत्संग में साध्वी प्रज्ञा भारती ने मानवता को 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने प्रभु श्री राम को आदर्श बताया और कहा कि दृढ़ संकल्प एवं भगवन्नाम का चिंतन करके...

कछौना। चौरासी लाख योनियों में मानव तन सर्वश्रेष्ठ है। इस तन के सहारे ही हम भगवान के पावन आदर्श चरित्र का अनुश्रवण करते हुए जीवन धन्य कर सकते हैं। यह प्रवचन बाबा कुशीनाथ मंदिर पर अयोजित एक दिवसीय सत्संग के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती (पंछी देवी) ने व्यक्त किये। व्यास पीठ से साध्वी पंछी देवी ने कहा कि प्रभु श्री राम जन जन के आराध्य व आदर्श हैं। मानव वासना में पड़कर दैत्य बन जाता है। जबकि दृढ़ संकल्प व भगवन्नाम का चिंतन करते हुए मानव भगवान की कृपा प्राप्त कर देव बन सकता है। भगवन्नाम संकीर्तन के साथ शनिवार को यह प्रवचन संध्या सम्पन्न हुई। मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। आयोजक रामखेलावन गुप्ता, पूर्व आईजी सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधान गीता रानी, मणिराम दास छावनी के शिष्य राम सिंह, चेयरमैन पंकज शुक्ला, एसपी सिंह, पुजारी राघवेन्द्र दास, आनंद बाजपेयी समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।