पत्नी से नाराज पति ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर
Hathras News - पत्नी से नाराज पति ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर पत्नी से नाराज पति ने खाया विषाक्त, हालत गंभीरपत्नी से नाराज पति ने खाया विषाक्त, हालत गंभीरपत्नी से न

- प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में किया गया रेफर हाथरस। पत्नी से नाराज एक युवक ने ससुराल में आकर विषाक्त का सेवन कर लिया। यह देख ससुराल के लोगों के होश उड़ गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे डॉक्टर ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की चंदपा क्षेत्र के एक गांव में सुसराल है। युवती की पत्नी व बच्ची उसकी ससुराल में हैं। उनसे मिलने के लिए शनिवार को युवक चंदपा क्षेत्र के गांव पहुंचा। यहां पर उसने विषाक्त का सेवन कर लिया।
यह देख ससुराल के लोगों के होश उड़ गए और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।