19-Year-Old Girl Raped by Neighbor in Sikrara Village Accused Arrested सरसो काटने गई युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur News19-Year-Old Girl Raped by Neighbor in Sikrara Village Accused Arrested

सरसो काटने गई युवती से युवक ने किया दुष्कर्म

Jaunpur News - सिकरारा के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। युवती ने घटना की जानकारी भाभी को दी, जिसके बाद परिवार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरTue, 25 March 2025 12:36 PM
share Share
Follow Us on
सरसो काटने गई युवती से युवक ने किया दुष्कर्म

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया है। दुराचार के कारण युवती की हालत खराब है। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोपहर में एक गांव की युवती सरसो काटने खेत में गई थी। खेत के समीप उसी गांव के एक युवक का घर है। आरोप है कि उक्त युवक खेत में गया और युवती को फुसलाकर अपने घर के समीप बैठक कक्ष में ले गया। वही पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने लड़की को धमकी दिया कि किसी को कुछ मत बताना। वरना वह बर्बाद कर देगा। धमकी से डरी सहमी युवती घर आ गयी। दुराचार के कारण उसकी तवियत खराब होने लगी। कपड़े में खून लगा देख भाभी ने पूछ लिया कि क्या हुआ। रोते हुए युवती ने सारी बात भाभी को बता दी। परिवार के लोगों को जब पता चला तो पहले लोग पास के ही एक डाक्टर के पास ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया। परिवार वाले शाम को बेटी को लेकर जिला अस्पताल आ गए। भर्ती कराने के बाद पुलिस को तहरीर दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।