Chief Minister Launches Training Program for Sugarcane Farmers गन्ना किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनरों को दी ट्रेनिंग, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsChief Minister Launches Training Program for Sugarcane Farmers

गन्ना किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनरों को दी ट्रेनिंग

Sambhal News - मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 30 मास्टर ट्रेनर्स को गन्ना खेती की नई किस्मों और लाभकारी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 16 April 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
गन्ना किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनरों को दी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को गन्ना किसानों को गन्ना खेती की नवीन गन्ना किस्मों की जानकारी कराने एवं गन्ना खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों के प्रशिक्षण के प्रथम चरण में गन्ना विकास परिषद असमोली, मझावली एवं रजपुरा के 30 मास्टर ट्रेनर्स, जिनमें विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक, मिल कार्मिक एवं प्रगतिशील गन्ना किसान शामिल रहे। मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने फीता काटकर किया। प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र पल्था के सभागार में आयोजित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर महावीर सिंह ने गन्ना बुबाई के लिए मृदा परीक्षण, भूमि उपचार, मृदा स्वास्थ्य (पोषक तत्व प्रबन्धन एवं कार्बनिक पदार्थ बढ़ाने) और उपयुक्त नवीन गन्ना किस्मों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर देवेन्द्र पाल ने प्राकृतिक खेती एवं उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर अरविन्द कुमार ने कीट प्रबन्धन एवं अधिक उत्पादन लेने के सम्बन्ध में मास्टर ट्रेनर्स को विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मझावली एवं रजपुरा व सचिव चन्दौसी एवं रजपुरा उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।