शैक्षणिक संस्थानों की निगरानी करेगी सिविल सोसायटी
जनसंवाद में गठन, स्मारिका का विमोचन करते अतिथि, संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान शाहाबाद में भोमिकी विभाग

जनसंवाद में गठन आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ एवं वीर कुंवर सिंह स्मृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान शाहाबाद में शिक्षा : दशा और दिशा विषय पर जनंसवाद का आयोजन किया गया। आरा के जैन कॉलेज में मंगलवार को आयोजित जनसंवाद में कई लोगों ने सहभागिता की। जनसंवाद में मुख्य अतिथि के रूप में पटना विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो (डॉ) रासबिहारी सिंह शामिल हुए। अध्यक्षता जयप्रकाश विवि के पूर्वकुलपति प्रो (डॉ) दुर्गविजय सिंह ने किया। संचालन वीर कुंवर सिंह विवि पूर्ववर्ती छात्र संघ के महासचिव डॉ शशि कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो (डॉ) बलराम सिंह की ओर से लिखित पुस्तक भोजपुरी गीतमाला ‘‘सन्तावन के बिगुल और पूर्ववर्ती छात्र संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह पर आधारित एवं डॉ शशि कुमार सिंह द्वारा संपादित और प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया। विषय परिवर्तन प्रो नन्दजी दूबे ने किया। मुख्य अतिथि पटना विवि के पूर्व कुलपति प्रो रास बिहारी सिंह ने कहा कि विवि में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ानी होगी। इसके लिए शोध कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना होगा। प्रो दुर्गविजय सिंह ने कहा कि विवि चलाना कुलपति एवं विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों और पदाधिकारियों का दायित्व होता है। इसके अलावा सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों के अलावा जन सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके लिए पहल विश्वविद्यालय को ही करनी होगी। जनसंवाद के अवसर पर शाहाबाद प्रक्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में शैक्षणिक वातावरण कायम करने तथा वितीय अनियमितता पर रोक के लिए सिविल सोसायटी से 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसकी हर महीने समीक्षा की जाएगाी। शशि कुमार सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के नाम पर वर्षों पहले विश्वविद्यालय को हमारे प्रयास से दो करोड़ रुपये का आवंटन चेयर को हुआ, लेकिन आज तक नहीं हो पाया। जनसंवाद में प्रो कमल कुमारी, प्रो नंदजी दूबे, प्रो बलराज ठाकुर, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश, आचार्य मधेश्वर पाण्डेय, पूर्व डीन, प्रो पारस राय, डॉ रेणु मिश्रा, भास्कर मिश्रा सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।