भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
Jaunpur News - सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। ना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम पर संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र खण्ड विकास अधिकारी सूर्यकांत पाण्डेय को सौंपा। मांग पत

सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम पर संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र खण्ड विकास अधिकारी सूर्यकांत पाण्डेय को सौंपा। मांग पत्र में नवीन कृषि मंडी समिति मुंगराबादशाहपुर में किसानों के लिए बनाए गए किसान शेड नबंर एक को अतिशीघ्र अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय, विकास खण्ड के अंतर्गत सभी खराब हैण्डपंप को अतिशीघ्र बनवाया जाए।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोहासा, भीखपुर, हसनपुर, सेमरी, करौर, लौह तथा ब्लॉक के सभी गांवों में बनवाए गये शौचालयों की जांच करायी जाए। गरीब एवं असहाय, लोगों को वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन देने के लिए हर स्तर पर किसानों को सूचित कर कैंप लगवाया जाए। ब्लाक के अंतर्गत किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए अवारा पशुओं से निदान कराया जाए। फ्री स्मार्ट मीटर से अनियमित बिजली बिल की शिकायती पत्र पर तत्काल कार्यवाईकी जाए। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राम पटेल और संचालन जिला महामंत्री धर्मराज पटेल ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजनाथ यादव थे। मुख्य रूप से राम सूरत पटेल, सुनील यादव, राम स्नेही पटेल, राजदेव गौतम, कृष्णा सिंह आदि लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।