Grand Procession for Durga Idol Installation at Hanuman Temple in Mungra Badshahpur मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभायात्रा, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsGrand Procession for Durga Idol Installation at Hanuman Temple in Mungra Badshahpur

मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभायात्रा

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर के गोला मंडी में हनुमान मंदिर से मां दुर्गा मइया के प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और भक्तों ने डीजे पर नाचते हुए रंगभरी एकादशी का आनंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 10 March 2025 02:47 PM
share Share
Follow Us on
मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई शोभायात्रा

सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर नगर के गोला मंडी में स्थित हनुमान मंदिर से सोमवार को मां दुर्गा मइया के प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहां से निकलकर पूरे कस्बे में भ्रमण करने के बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। जगह जगह श्रद्धालु छतों से पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किए। डीजे के भक्त नाचते गाते चल रहे थे। रंगभरी एकादशी की मस्ती में महिला व पुरुष एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ा कर होली की मस्ती में डूबे नजर आए। आगे आगे लोग हाथों में पताका लेकर चल रहे थे। ध्यनि प्रसारण यात्रों से प्रसारित भक्ति गीतों से पूरा कस्बा देवी मय हो गया। संचालन राज कुमार गुप्त नेता ने किया। आशुतोष मिश्रा, सुधीर मिश्रा और पंकज मिश्रा आदि ने पूरे विधि-विधान से हनुमान मंदिर मां मां दुर्गा मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा कराया। इस मौके पर दिनेश कुमार साहू, श्याम लाल साहू, संतोष जायसवाल, शैलेंद्र ऊमर वैश्य, संतोष कुमार गुप्त, राजू गुप्ता, राज कुमार गुप्त आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।