धर्मेंद्र सिंह बने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष
Jaunpur News - जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ का द्विवार्षिक

जौनपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने की।चुनाव अधिकारी सह पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार यादव रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकास खंडो/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जनपद मुख्यालय से आए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध जनपद कार्यकारिणी का गठन किया। धर्मेंद्र सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर, महामंत्री राजेंद्र विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष जल्लू सोनकर, संगठन मंत्री सुशील कुमार अस्थाना तथा लेखा संप्रेक्षक शैलेशमणि विश्वास निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर हर्षध्वनि के साथ स्वागत किया। शपथ डॉ प्रदीप सिंह ने दिलायी। इस मौके पर राकेश कुमार चौबे, गुंजन कुमार राय, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार सरोज, शिव शंकर, बसंत लाल यादव, जयप्रकाश यादव, राकेश कुमार, अभय राज सिंह, विजय बहादुर, शशि प्रभा सिंह, प्रमेश सिंह आदि लोग मौजूद थे। संचालन रामकृष्ण पाल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।