Sahakar Bharati Celebrates 47th Foundation Day in Jaunpur आरएसएस के सहकार भारती का मनायास्थापना दिवस, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsSahakar Bharati Celebrates 47th Foundation Day in Jaunpur

आरएसएस के सहकार भारती का मनायास्थापना दिवस

Jaunpur News - फोटो---07ध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू की अध्यक्षता में की गई। मुख्य अतिथि विभाग संयोजक काशी प्रांत अखिलेश सिंह, महामंत्री रजनी साहू, संगठन प्रमुख व

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 13 April 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
आरएसएस के सहकार भारती का मनायास्थापना दिवस

जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती का 47वां स्थापना दिवस समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा नगर के एक होटल में शुक्रवार की देरशाम जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू की अध्यक्षता में की गई।

मुख्य अतिथि विभाग संयोजक काशी प्रांत अखिलेश सिंह, महामंत्री रजनी साहू, संगठन प्रमुख विवेक सिंह, महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता, स्थाई लोक अदालत की सदस्य रजनी सिंह ने भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक स्व. लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने कहा सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा के जरिए समाज का आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता को शुद्ध करना एवं मजबूत बनाना है। जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने प्रत्येक गांव को सहकारिता से जोड़कर उसे समृद्ध करने की बात कही। महामंत्री रजनी साहू ने कहा कि सहकार भारती की स्थापना संघ के प्रचारक स्व. लक्ष्मण राव इनामदार ने 1978 में किया था। आज देश के 27 राज्यों के 580 जिलों मे संगठन कार्य कर रहा है। जिसमें तीन लाख से ज्यादा सदस्य हैं। संगठन प्रमुख विवेक सिंह, महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता, अस्थाई लोक अदालत की सदस्य रजनी सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने नई जिला कार्यकारिणी घोषणा की। जिसमें मनोज कुमार सिंह, रत्ती राम यादव, राजेश कुमार सिंह, सुनील मिश्रा, अवनीश सिंह, विमल श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, अतुल सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। रजनी सिंह को संपर्क प्रमुख बनाया गया। विपिन राय, प्रदीप सिंह, योगेश साहू, मनोज सिंह मोनू, भूपेंद्र सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, मनीष सिंह सीपू, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। राजीव कुमार सिंह, डॉ. रूपनारायण माली, पुष्पा सिंह, अरविंद साहू, अंकित सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया। अमित जायसवाल, धर्मेंद्र रघुवंशी को जिला सह संगठन प्रमुख और रेखा तिवारी, सलोनी निषाद, रेखा सिंह सह महिला प्रमुख मनोनीत किया गया। सुनील जायसवाल को कोषाध्यक्ष और अजय सिंह को पैक्स प्रमुख नियुक्त किया गया। साधना साहू को एसएचजी प्रमुख, गीता निषाद बबीता निषाद को सह एसएच प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा अन्य का मनोनयन किया गया।संचालन संगठन प्रमुख विवेक सिंह और आभार महामंत्री रजनी साहू ने व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।