वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Jaunpur News - खानापट्टी गांव में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई...

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गयी। इसके बाद विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा किया गया। ग्रामीणों ने हवन पूजन किया। यज्ञ में आहुति देने के साथ देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान उदयराज सिंह रहे। पूरे मंदिर को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह जंगली, भूपेंद्र सिंह मंगली, दिनेश सिंह, प्रधान पति सुशील सिंह, मनोज सिंह फौजी, सुरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, सुनील सिंह, शरद सिंह, रतन सिंह, पिंटू सिंह, रोहित सिंह, कृष्णा सिंगी, शैलेंद्र सिंह, आनंद सिंह, बाहुल सिंह, अमन सिंह, सौरभ सिंह, मनीष सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।