Devotees Flock to Ganga Ghats for Somvati Buddha Purnima Rituals बुद्ध पूर्णिमा: दर्जनभर गंगा घाटों पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDevotees Flock to Ganga Ghats for Somvati Buddha Purnima Rituals

बुद्ध पूर्णिमा: दर्जनभर गंगा घाटों पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Kausambi News - सोमवती बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों ने सुबह से ही जिले के गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए भीड़ लगाई। लगभग दो लाख भक्तों ने गंगा में स्नान किया, पूजा अर्चना की और दान दिया। भक्तों ने मां शीतला के दरबार में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 12 May 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
बुद्ध पूर्णिमा: दर्जनभर गंगा घाटों पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

मंझनपुर/सिराथू। सोमवती बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर स्नान करने के लिए भक्तों का तांता जिले भर के गंगा घाटों पर भोर से लग गया। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने पूजन अर्चन और दान किया। कड़ा स्थित आधा दर्जन गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद जयकारा लगाते हुए भक्त मां की दरबार में पहुंचे दर्शन-पूजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने मां की दरबार ने निशान चढ़ाते हुए बच्चों का मुंडन कराया। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर जिले के कड़ाधाम स्थित कुबरी, कालेश्वर, हनुमान, वृंदावन, लेहदरी घाटों पर स्नान करने वाले भक्तों का तांता भोर से ही लग गया।

दोपहर तक लगभग दो लाख भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद घाटों पर मौजूद लोगों को दान आदि देकर पुण्यार्जन किया। इसके बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला की दरबार पहुंचे। यहां पर मां का दर्शन पूजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने मन्नते पूरी होने पर मां शीतला को निशान चढ़ाया व बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। यहां के अलावा जिले के फतेहपुर, संदीपन, पल्हाना, शहजादपुर आदि गंगा घाटों में लाखों की संख्या में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जन किया। घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से सम्बंधित थानों की पुलिस चौकसी बरतती नजर आई। -------------- भीड़ नियंत्रित करने में छूटा पसीना बुद्ध पूर्णिमा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारी एक दिन पहले ही कर लिया था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर सीओ सिराथू के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने मंदिर क्षेत्र में सात प्वाइंट बना रखे थे। सोमवार को भीड़ इतनी अधिक होगी किसी को अंदाजा नही था। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को नियंत्रित करने में पसीना छूट रह था। हालांकि बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।