मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के विरोध में महिलाओं का हंगामा
Kanpur News - कल्याणपुर के केशवपुर में महिलाओं ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपित के मकान में ताला डाल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं और मकान मालिक को...

कल्याणपुर, संवाददाता केशवपुर में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपित के मकान में ताला डाल दिया। आरोपित खुद को भाजपा नेता बताकर इलाके में रौब गांठता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत मकान मालिक को हिरासत में लिया है।
केशवपुरम एल सेक्टर में रहने वाले एक कारोबारी के घर संदिग्ध महिलाओं और युवकों का आना-जाना था। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस मकान में आए दिन संदिग्ध गतिविधियां चला करती हैं। मकान में खुलेआम सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। शुक्रवार को मकान में दो महिलाएं और एक युवक पहुंचे। जिस पर इलाकाई लोगों ने मकान में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। महिलाओं ने मकान में ताला डाल दिया। बवाल की सूचना पर मकान मालिक पहुंचकर महिलाओं से झड़प करने लगा। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। इलाकाई लोगों का आरोप है कि एक युवक छत से कूदकर भाग निकला है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।