जिलाध्यक्ष ने जन चौपाल लगा गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Kausambi News - भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने हिसामपुर परसखी गांव में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को बताया, जैसे जीएसटी, डिजिटल इंडिया,...
भाजपा स्थापना दिवस के निमित्त चलाए जा रहे गांव चलो वार्ड चलो अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में हिसामपुर परसखी गांव में सफाई की गई। सफाई अभियान के बाद जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विधानसभा सिराथू के सांगठनिक मण्डल कड़ा के हिसामपुर परसखी में बूथ समिति के साथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने मंदिर परिसर की सफाई की। इसके बाद जन चौपाल के माध्यम से लोगों को पार्टी की नीति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी वादा किया उन्हें पूरा किया। वस्तु और सेवा कर जीएसटी को लागू करना जिससे कर प्रणाली में सुधार हुआ। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत देश में डिजिटल साक्षरता और ई-गवर्नेस को बढ़ावा दिया। स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के देश में उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 40 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता कराई गई। छात्रों को शिक्षा, ऋण और छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मेक इन इंडिया पहल के तहत देश में उद्यमशीलता और विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके पर कड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, विद्या प्रसाद पाण्डेय, धर्मेंद्र पांडेय, कंधई लाल सरोज, दिनेश सरोज, राम राज पटेल, राज पाण्डेय, राम प्रकाश मिश्र आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।