BJP Launches Village Go Ward Go Campaign in Sirathu Constituency डबल इंजन की सरकार उत्तम विकास के लिए दृढ़ संकल्पित, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBJP Launches Village Go Ward Go Campaign in Sirathu Constituency

डबल इंजन की सरकार उत्तम विकास के लिए दृढ़ संकल्पित

Kausambi News - सिराथू विधानसभा क्षेत्र के अजुहा मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वच्छता कार्यक्रम, बूथ समिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 12 April 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
डबल इंजन की सरकार उत्तम विकास के लिए दृढ़ संकल्पित

सिराथू विधानसभा क्षेत्र के अजुहा मंडल में शनिवार को गांव चलो, वार्ड चलो अभियान का भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तान से लोगों को जानकारी दी। ग्राम पंचायत कोरियो में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने गांव चलो वार्ड चलो अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम, बूथ समिति की बैठक, लाभार्थी संपर्क, सामाजिक समीकरण, शोभा यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सरकार व राज्य सरकार ने गरीबों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा प्रदान करने के लिए बेहतर प्रयास किए हैं। साढ़े चार वर्षों में 1085 जरूरी दवाओं के दाम घटाए गए हैं। जिससे गरीबों के सालाना खर्च में कमी आई है तथा भाजपा की सरकार ने गरीबों को 04 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए है इसके अलावा अतिरिक्त जानकारियों के आधार पर 03 करोड़ और घर बनाने की योजना है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, मुकेश कुमार मौर्य, सर्वदमन चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, हीरा लाल मौर्य आदि लोग रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।