Facebook Friendship Leads to Year-Long Live-In Relationship and Betrayal - Accused Arrested महिला को धोखा देने का आरोपी गिरफ्तार , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsFacebook Friendship Leads to Year-Long Live-In Relationship and Betrayal - Accused Arrested

महिला को धोखा देने का आरोपी गिरफ्तार

Kausambi News - फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक महिला को एक साल तक लिव-इन रिलेशन में रखने और धोखा देने के आरोप में राम निवास यादव को सरायअकिल पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर उसे अपने पास रखने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 18 April 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
महिला को धोखा देने का आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद साल भर तक महिला को लिव इन रिलेशन में रखने और फिर धोखा देने के एक आरोपी को शुक्रवार सुबह सरायअकिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि जनवरी 2023 में उसकी दोस्ती संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गोठना गांव निवासी राम निवास यादव पुत्र श्री पाल से फेसबुक पर हुई थी। बातचीत का दौर जल्द ही प्यार में बदल गया। इसके बाद आरोपी राम निवास ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता की मानें तो झांसे में आकर वह फरवरी 2023 में आरोपी के साथ चली गई। आरोपी ने साल भर तक उसको नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर पत्नी की तरह बिना शादी किए रखा। बीच में एक-दो बार अपने घर भी ले गया। हालांकि, उसके परिवार वालों ने रुकने नहीं दिया। साल भर बाद आरोपी ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता 29 मार्च 2024 को अपने घर चली आई। बताया कि प्रकरण की शिकायत तभी उसने पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। फरवरी 2025 में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे के विवेचक राम प्रवेश ने शुक्रवार सुबह स्थानीय कस्बे से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।