देवर ने की छेड़खानी, ससुरालियों ने पीटा
Kausambi News - मंझनपुर कोतवाली के एक गांव में विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया, तो ससुराल वालों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने महिला थाना में ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई...

मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की विवाहिता से देवर ने ही छेड़खानी की। विरोध करने पर देवर ने ससुरालियों के साथ विवाहिता को जमकर पीटा। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ महिला थाना पुलिस को नामजद तहरीर दी है। मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 11 अप्रैल की शाम को वह घर पर अकेले थी। इसी दौरान उसका देवर आया और उससे छेड़खानी करने लगा। शोर मचाया तो सास, जेठानी, देवरानी व देवर भागकर आए। उसी पर झूठा आरोप लगाते हुए उसको सभी लोगों ने लाठी-डंडा से बेरहमी से पीटा। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि उसकी पूरी पीठ व शरीर के अन्य हिस्से काले स्याह पड़े हैं। मामले की जांच महिला थाना पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में ससुरालियों पर शिकंजा कस दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।