किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
Kausambi News - करारी थाना पुलिस ने 27 अप्रैल को एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया। आरोपी ने किशोरी का अपहरण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया। आरोपी को शुक्रवार सुबह बट...

करारी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह किशोरी को अगवा करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम आरोपी मोहित पुत्र धनराज निवासी पिंडरा सहाबनपुर ने उसकी 16 साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। मामले में दूसरे दिन पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा लिखने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बरलहा गांव के समीप से किशोरी को बरामद कर लिया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। उप निरीक्षक कंचन देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी को बट बंधुरी गांव की पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
वह कहीं भागने के लिए किसी साथी का इंतजार कर रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।