Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsViolent Attack on Woman in Kevat Purwa Village Over Garbage Dispute
महिला को ईंट-पत्थर मार किया घायल
Kausambi News - केवट पुरवा गांव की सविता देवी ने सरायअकिल थाने में तहरीर दी है कि 13 मई को कूड़ा फेंकने के दौरान गुड्डू निषाद ने गाली दी। विरोध करने पर गुड्डू और उसके साथियों ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला किया, जिससे...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 20 May 2025 06:37 PM

केवट पुरवा गांव के लवकुश गौतम की पत्नी सविता देवी ने सरायअकिल थाने में पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 13 मई को वह कूड़ा फेंक रही थीं। इस पर गांव के ही गुड्डू निषाद ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर गुड्डू ने ननभैया, पप्पू, रोहित के साथ मिलकर उस पर ईंट-पत्थर चलाए। इससे उसके सिर व शरीर के अन्य में हिस्सों में चोट आई। सविता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।