Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Faces Torture and Assault in Dowry Dispute Case Registered Against In-Laws
देवर पर दुराचार के प्रयास का आरोप
Kausambi News - मंझनपुर के एक गांव में एक महिला ने कहा कि उसकी शादी सितंबर 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन देवर ने दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 16 April 2025 04:20 PM

मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी सितम्बर 2024 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल पक्ष को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ।
पीड़िता की मानें तो इस बीच एक दिन देवर ने उसके साथ दुराचार का प्रयास भी किया। कोतवाल संजय तिवारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति व देवर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।