लिव-इन में रहने के तीन साल बाद दुष्कर्म का केस दर्ज
Kausambi News - पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पिछले तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे। युवती का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक...

पिपरी थाना इलाके के एक गांव की युवती ने पड़ोस के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। इलाके के एक गांव की युवती की शादी प्रयागराज जनपद में हुई थी। शादी के बाद मायके में ही एक विवाहित युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। तीन साल पहले दोनों फरार हो गए। इस दौरान युवक उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रखे था। युवती के अनुसार वह शादी का झांसा देकर उसके साथ रह रहा था। इस दौरान उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। वह अब अपनी पत्नी के साथ रहने को कह रहा है। शादी करने को तैयार न होने पर युवती ने गुरुवार को थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सालिकराम के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरु कर दी है। इस सम्बंध में प्रभारी एसओ शेर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।