Dog Attack Injures 15 in Kushinagar Panic Ensues कुत्ते के काटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsDog Attack Injures 15 in Kushinagar Panic Ensues

कुत्ते के काटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल

Kushinagar News - कुशीनगर के खड्डा कस्बे में एक पागल कुत्ते के हमले से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें उपचार मिला। डॉक्टरों ने सभी को वैक्सीन लगाई है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 10 April 2025 10:33 AM
share Share
Follow Us on
कुत्ते के काटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल

कुशीनगर। खड्डा कस्बे में बुधवार को एक कुत्ते के काटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार हुआ। वह कुत्ता पागल बताया जा रहा है। उसके आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

बुधवार को एक कुत्ते ने पल्लवी, बर्मा गुप्ता, अनमोल कुमारी, राणा, हरिलाल, सफीना, आदित्य, कोदई, आर्यन आदि पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा में भर्ती कराया गया। डॉक्टर प्रवीण गौड़ ने बताया कि हमारे यहां कुत्ता काटने की एआरवी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी को वैक्सीन लगाया गया। अन्यथा इंफेक्शन हो सकता था। कुत्ता काटने से बचाव के लिए केवल वैक्सीन लगाना ही एकमात्र उपाय है। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा ने पशुपालन विभाग से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।