अंधेरे में गांव के पोखरे पर आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा
Kushinagar News - पडरौना।महिला का प्रेमी और पति दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों दोस्त भी थे। दोनों हत्या के दिन सुबह हैदराबाद से छह माह बाद घर लौटे थे। पत्नी का प्

पडरौना। संदीप त्रिपाठी महिला का प्रेमी और पति दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों दोस्त भी थे। दोनों हत्या के दिन सुबह हैदराबाद से छह माह बाद घर लौटे थे। पत्नी का प्रेमी के बढते लगाव को देख पति परेशान रहता था। देर शाम पत्नी को फोन पर बुलाने की जानकारी होने तथा दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख आक्रोशित पति ने डंडे से प्रहार कर प्रेमी की हत्या कर दी। महिला तीन बच्चों की मां है। गायत्रीनगर पटखौली निवासी श्रवण कुमार की बड़ी बेटी किरन देवी की ननद की शादी गांव के समीप बलुचहा गांव में हुई थी। बहन की ननद के घर मुन्ना अक्सर आता जाता था।
दोनों के बीच पिछले पांच साल से अधिक वक्त से चक्कर था। नथुनी व मुन्ना छह माह पूर्व हैदराबाद कमाने गये थे। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। परिवारीजनों का भरण पोषण करते थे। परिवारीजनों के मुताबिक दोनों रविवार की सुबह बाहर से कमा कर घर लौटे थे। मुन्ना अपने घर और नथुनी अपने घर चला गया। नथुनी ने पुलिस को बताया है कि उसने पत्नी द्वारा फोन पर मुन्ना को रात में बुलाने की बात सुन ली थी। इससे उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। दोनों गांव अगल-बगल में है। दोनों गांव के बीच में पोखरे पर दोनों मिलने पहुंच गये। पति मौके पर पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इससे नाराज पति ने डंडे से मुन्ना के सिर पर प्रहार कर मुन्ना की हत्या कर दी। युवक की मौत के बाद महिला ने मुन्ना की बहन को फोन कर बताया कि वह पोखरे पर नशे में धुत होकर गिरा हुआ है। इसके बाद परिवारीजन समेत अन्य लोगों को मुन्ना के मौत की जानकारी हो सकी। ------- मृतक का संबंध आरोपी पति की पत्नी के साथ था। आरोपी पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख डंडे से प्रहार कर युवक की हत्या कर दी है। उसके शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। -अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सदर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।