सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में बताई प्राथमिकताएं
Lakhimpur-khiri News - भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास परिसर में पलिया विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलभूषण सिंह ने भाजपा के चुनावी अभियान और संगठन के विस्तार पर चर्चा की। विधायक साहनी ने मोदी...

शहर स्थित भाजपा विधायक रोमी साहनी आवास परिसर में पलिया विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह व विधायक रोमी साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने की। कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने संबोधित करते हुए भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन व विकसित भारत के संकल्प के बारे में विस्तार से सक्रिय सदस्यों को जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने भाजपा के चुनावी अभियान व संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी यदि बनी है तो उसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक रोमी साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, बाकेगंज मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, संपूर्णानगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष आरडी राय, राजीव शुक्ला, गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।