घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
Lakhimpur-khiri News - मोहम्मदी के एक गांव में दलित किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी...

मोहम्मदी। क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने की शिकायत पर जान से मार डालने की धमकी दी है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव में मंगलवार शाम 5 बजे किशोरी अपने घर पर अकेले थी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। मौका पाकर गांव खेतहरा निवासी संजीव उर्फ छोटू घर में जबरन घुसकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शिकायत करने की बात पर जान से मार डालने की धमकी देकर चला गया था।
पीड़ित आने अपने माता-पिता के आने पर पूरा वाक्या बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने नामित आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म करने समेत कई संगीत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना सीओ अरुण कुमार सिंह को सौंप गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।