Retired Teachers Honored and Talented Students Awarded at Block Resource Center Ceremony शिक्षक विदाई समारोह में मेधावियों का अलंकरण, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsRetired Teachers Honored and Talented Students Awarded at Block Resource Center Ceremony

शिक्षक विदाई समारोह में मेधावियों का अलंकरण

Lakhimpur-khiri News - ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि लोक देवता सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को उपहार दिए गए और कुश्ती में मेधावी बालिकाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 8 April 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षक विदाई समारोह में मेधावियों का अलंकरण

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान व मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायती राज सभापति लोक देवता सिंह रहे। संचालन आशीष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी ने मां वीणा पाणि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि ने कहा शिक्षक अपना पूरा जीवन भविष्य की पीढ़ी को संवारने और सुधारने में लगाकर भविष्य का निर्माण करता है। सेवानिवृत हुए शिक्षक श्याम कुमार पांडे, रामश्री देवी, ताजीम अहमद और तबस्सुम बेगम को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं बालिका वर्ग कुश्ती में शिदरा और शगुनदीप को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, आदेश कुमार, विनीत शुक्ला, राजीव गुप्ता, मनोज सिंह संजीव पाल समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।