SSB Celebrates 18th Foundation Day at India-Nepal Border with Sweet Gesture स्थापना दिवस पर एसएसबी ने बांटी मिठाइयां, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSSB Celebrates 18th Foundation Day at India-Nepal Border with Sweet Gesture

स्थापना दिवस पर एसएसबी ने बांटी मिठाइयां

Lakhimpur-khiri News - गौरीफंटा में 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसएसबी जवानों ने नेपाली अधिकारियों को मिठाई सौंपी। नेपाली अधिकारियों ने भी इस अवसर पर बधाई दी और खुशी साझा की। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 8 May 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
स्थापना दिवस पर एसएसबी ने बांटी मिठाइयां

गौरीफंटा। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 18 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन पर नेपाल के अधिकारियों को मिठाई सौंपीं। इस दौरान नेपाली अधिकारियों ने 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 18वें स्थापना दिवस की बधाई दी। जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमांडेंट मनफूल खान व सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 18वें स्थापना दिवस पर नेपाल अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस पर खुशी साझा की गई। इस दौरान नेपाल के अधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।