केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कल लखनऊ आएंगी
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल दो मई को राजधानी लखनऊ आएंगी। शुक्रवार 2 मई को वे गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित अपना दल (एस) की जिला स्तरीय मासिक बैठक में भाग लेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (युवा मंच) संजीव सिंह राठौर ने बताया कि अनुप्रिया पटेल इस दौरान पार्टी व संगठन की समीक्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्षों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।