Banda Festival Government Promotes Development and Heritage in Bundelkhand बांदा महोत्सव में दिखेगी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक: जयवीर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBanda Festival Government Promotes Development and Heritage in Bundelkhand

बांदा महोत्सव में दिखेगी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक: जयवीर

Lucknow News - पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बांदा महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी। यह महोत्सव 22 और 23 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। इसका उद्देश्य बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 22 March 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
बांदा महोत्सव में दिखेगी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक: जयवीर

-पर्यटन मंत्री बोले विकास व विरासत को साथ लेकर चल रही सरकार लखनऊ, विशेष संवाददाता।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से 22 और 23 मार्च को बांदा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय बांदा महोत्सव का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हो रहा है, जिसमें दर्शकों को भक्तिमय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि बांदा महोत्सव बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने का विशिष्ट मंच है, जो ‘विकास व विरासत के मूल मंत्र को चरितार्थ करता है। उन्होंने बताया कि बांदा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की भव्य प्रस्तुति होगी। ‘सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला, उद्योग एवं विकास की थीम पर आयोजित महोत्सव में दर्शकों को बुंदेलखंडी लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

जयवीर सिंह ने बताया कि बांदा महोत्सव जैसे आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राचीन लोक कलाएं विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी हैं, उनको जीवन्त बनाने तथा अगली पीढ़ी को विरासत के रूप में उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के आयोजनों की महती आवश्यकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।