प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता व पर्यावरण के समन्वय से बनेंगे भविष्य के शहर - डॉ राजेश्वर सिंह
Lucknow News - सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विजन डॉक्यूमेंट 'फाइव पिलर्स ऑफ ए स्मार्ट सिटी' के माध्यम से आधुनिक शहर निर्माण की परिकल्पना साझा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी तकनीक, पारदर्शिता और...

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर अपने विजन डॉक्यूमेंट ‘फाइव पिलर्स ऑफ ए स्मार्ट सिटी के जरिए आधुनिक शहर निर्माण की एक विस्तृत परिकल्पना साझा की। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता और पर्यावरण के समन्वय से भविष्य के शहर बनेंगे। उन्होंने लिखा कि स्मार्ट सिटी सिर्फ तकनीक का ढांचा नहीं, यह संवेदनशील, सहभागितामूलक और जवाबदेह शासन की आत्मा है। विधायक ने लिखा कि यह विजन डॉक्यूमेंट स्मार्ट सिटी पांच स्तंभों - शतप्रतिशत स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, ग्रीन मोबिलिटी व ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर, शतप्रतिशत स्वच्छ जल, शतप्रतिशत कचरा प्रबंधन और शिकायत निवारण पर आधारित है। डॉ. सिंह ने पोस्ट में लिखा कि स्मार्ट लाइटिंग से न सिर्फ ऊर्जा की बचत होती है, बल्कि इससे शहर की सुरक्षा और जीवन स्तर में भी सुधार आता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण व भविष्य के लिए हरित रफ्तार बहुत जरूरी है। हर घर तक शुद्ध पानी की गारंटी, घर-घर कचरा संग्रहण व तकनीक से जवाबदेह प्रशासन समेत हर नागरिक सुविधा को केन्द्र में रखकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। उन्होंने सरोजनी नगर में हुए प्रयासों का उल्लेख प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में किया जहां 1,000 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट्स, 2 कार्यरत एसटीपी, 13 डिजिटल सेवा केंद्र और इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जैसी पहल यह दर्शाती हैं कि अगर दृष्टि स्पष्ट हो तो विकास की दिशा भी तय होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।