Grand Nagar Kirtan in Lucknow Ahead of Guru Tegh Bahadur s Prakash Purab पांच प्यारों की अगुवाई आज नाका से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGrand Nagar Kirtan in Lucknow Ahead of Guru Tegh Bahadur s Prakash Purab

पांच प्यारों की अगुवाई आज नाका से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

Lucknow News - लखनऊ में गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व से पूर्व 10 अप्रैल को पांच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह सुबह 7 बजे गुरद्वारा नाका से प्रारंभ होकर 10 बजे गुरुद्वारा यहियागंज...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 9 April 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
पांच प्यारों की अगुवाई आज नाका से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

लखनऊ, संवाददाता। गुरु साहिब गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व से पूर्व गुरुवार (10 अप्रैल) को पांच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन सुबह सात बजे गुरद्वारा नाका से चलकर 10 बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचेगा।

यहियागंज गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगे। श्री गुरु सिंह सभा नाका के अध्यक्ष डॉक्टर अमरजोत सिंह ने बताया कि पांच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभायमान होंगे। नगर कीर्तन पर आगे-आगे गतका दल अपने जौहर दिखाएंगे। नगर कीर्तन में विशेष रूप से स्कूल के बच्चों का बैंड होगा। नगर कीर्तन में विशेष रूप से मिस्सी रोटी व प्याज का प्रसाद वितरित किया जाएगा। बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन द्वारा रकाबगंज चौराहे पर नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।