Karni Sena Protests Against Violence in Murshidabad Targets Mamata Banerjee करणी सेना ने हजरतगंज में ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKarni Sena Protests Against Violence in Murshidabad Targets Mamata Banerjee

करणी सेना ने हजरतगंज में ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की

Lucknow News - करणी सेना ने शुक्रवार को हजरतगंज में प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी का पुतला जलाया और उन पर हिंदुओं पर अत्याचार करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 18 April 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
करणी सेना ने हजरतगंज में ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की

करणी सेना की ओर से शुक्रवार को हजरतगंज में प्रदर्शन किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान ट्रैफिक थम गया। प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज स्थित अटल चौक के पास पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार पर हिन्दुओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। कहा कि मुर्शिदाबाद में लगातार वक्फ संशोधन कानून को लेकर हिंसा और आगजनी हो रही है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।