लखनऊ में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, कक्षा एक से 8 तक के स्कूल 7:30 से 12:30 बजे तक खुलेंगे
Lucknow News - बढ़ती गर्मी के कारण लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 24 April 2025 06:30 PM

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों का समय बदला गया है। शुक्रवार से स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि सभी को समय का पालन करना होगा। पहले स्कूल सुबह 8 से 2 बजे तक खुलते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।