National Women Police Conference Highlights Women s Empowerment and Safety Initiatives in UP महिला की सुरक्षा पूरी होने पर ही सशक्तीकरण सार्थक होगा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNational Women Police Conference Highlights Women s Empowerment and Safety Initiatives in UP

महिला की सुरक्षा पूरी होने पर ही सशक्तीकरण सार्थक होगा

Lucknow News - महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर चर्चा के लिए चेन्नई में आयोजित 11वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन में यूपी की सात महिला अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में यूपी की महिला पुलिसकर्मियों की संख्या की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 16 May 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
महिला की सुरक्षा पूरी होने पर ही सशक्तीकरण सार्थक होगा

राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा यूपी से सात महिला अफसरों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ यूपी को सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मियों वाला राज्य बताकर सराहना भी की गई लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महिलाओं की सुरक्षा जब पूरी तरह से सुनिश्चित हो जाएगी, तब ही सशक्तीकरण सार्थक होगा। महिला पुलिस बल की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। ये बातें चेन्नई में आयोजित 11वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन में कही गई। यूपी की सात महिला अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने इस सम्मेलन में शिरकत की थी। यूपी में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी होने की सराहना भी इस सम्मेलन में की गई।

सम्मेलन का उदघाटन केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया। सम्मेलन में पुलिसिंग में विशिष्ट योगदान देने वाली महिला अधिकारियों के सम्मान के लिए नामांकन भी हुआ। देश भर की महिला पुलिस अधिकारियों में 14 अफसरों को चयनित किया गया। इसमें एडीजी महिला सुरक्षा व 1090 पद्यजा चौहान को भी चुना गया। उन्हें मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिला बीट सिपाहियों की भूमिका के विस्तार तथा महिला अपराधों की रोकथाम की दिशा में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इनके अलावा 1090 की एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी सम्भल अनुकृति शर्मा, डीआईजी महिला सुरक्षा किरन यादव, कानपुर देहात की डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय, नोएडा की इंस्पेक्टर नीरज चौधरी व सहारनपुर की हेड कांस्टेबिल ऊषा भाटी भी शामिल हैं। इस सम्मेलन में भर्ती, प्रशिक्षण, लैंगिक संवेदनशीलता, वर्दी, उपकरणों पर चर्चा हुई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के कार्य और जीवन में संतुलन पर काफी चर्चा हुई। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और मानव तस्करी मुद्दे भी रहे। वृंदा शुक्ला का प्रस्तुतीकरण सराहा गया महिला सुरक्षा व 1090 की एसपी वृंदा शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण के लिए विचार एवं दृष्टिकोण विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने मिशन शक्ति, महिला सहायता डेस्क, महिला बीट प्रणाली पर यूपी के मॉडल को दिखाया। यह भी दिखाया कि किस तरह से बेहतर प्रदर्शन कर महिला अपराधों पर अंकुश लगाया गया। इस प्रस्तुतिकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को भी दिखाया गया। सम्मेलन का समापन तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।