पोर्टल की शिकायतों का तत्काल हो निस्तारण : कैबिनेट मंत्री
Prayagraj News - उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष कुमार पटेल ने तकनीकी शिक्षा और बाट-माप विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और उपभोक्ता संरक्षण योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने...

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (तकनीकी शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, बाट एवं माप) आशीष कुमार पटेल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में तकनीकी शिक्षा और बाट-माप के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। दोनों विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने तकनीकी शिक्षा की परियोजनाओं की जानकारी ली। बाट-माप विभाग की ओर से चल रहे उपभोक्ता संरक्षण की योजनाओं और परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही शिकायतों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पोर्टल की कितनी शिकायतों का निस्तारण हुआ है। निर्देश दिया कि पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक शीघ्रता से निस्तारण कराया जाए।
मंत्री ने बाट माप के नामांकन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। पूछा कि कितने नए व्यापारियों को जोड़ा गया, घटतौली पर की गई कार्रवाई के बारे में संबंधित अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आईईआरटी के निदेशक डॉ. विमल मिश्र, महिला पालीटेक्निक कॉलेज और एनआरआईपीटी के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।