बलरामपुर अस्पताल में धूल फांक रहा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट
Lucknow News - लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में बाधा आ रही है। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट तैयार है, लेकिन अधिकारी इसे चालू करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता...

लखनऊ, वसं। बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को बिना किसी रुकावट ऑक्सीजन आपूर्ति की कोशिशें लेटलेतीफी का शिकार हो गई हैं। परिसर में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट तैयार खड़ा है। उसे चलाने में अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसा तब है जब एक साल के दौरान कई बार वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। अस्पताल में 756 बेड हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू-वेंटिलेटर का संचालन हो रहा है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। कई बार ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो चुकी है।
इसकी वजह से मरीजों की जान जोखिम में पड़ चुकी है। ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लाखों रुपए खर्च भी किए जा चुके हैं। समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। नई बिल्डिंग के सामने करीब चार पहले प्लांट तैयार हो चुका है। इसके बावजूद अधिकारी लिक्विड ऑक्सीजन प्लाट शुरू करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अफसरों की सुस्ती का खामियाजा गंभीर मरीजों को भुगतना पड़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।