Painter Arrested for Attempted Assault on Minor in Lucknow मासूम से दुराचार का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPainter Arrested for Attempted Assault on Minor in Lucknow

मासूम से दुराचार का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News - लखनऊ में कृष्णानगर पुलिस ने मासूम के साथ दुराचार की कोशिश करने वाले पुताई कारीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. जैद ने टॉफी का लालच देकर सात वर्षीय बच्ची से दुराचार करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 4 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
मासूम से दुराचार का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने मासूम से दुराचार की कोशिश करने वाले पुताई कारीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मासूम के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि नाका पजावा निवासी मो. जैद करीब 20 दिन से विजयनगर स्थित एक मकान में पुताई कर रहा था। शुक्रवार को काम के दौरान सात वर्षीय बच्ची छत पर खेल रही थी। जिसे टॉफी का लालच देने के बहाने से आरोपी ने दुराचार का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया था। जिसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।